मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > नेता शिक्षा का महत्व समझें-मनमोहन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नेता शिक्षा का महत्व समझें-मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने राजनीतिक नेताओं को देश के विकास में शिक्षा के महत्व को समझने का आग्रह किया।

मद्रास विश्वविद्यालय की 150वीं वर्षगाँठ समारोह में उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे सार्वजनिक संवाद का अधिकांश भाग अल्पकालिक समस्याओं और मौजूदा समय में उपलब्ध संसाधनों तक पहुँच बनाने पर ही केंद्रित होता है। हम प्रगति और विकास तथा अवसरों की चुनौतियों पर अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी राजनीतिक नेताओं को हमारे देश के विकास में शिक्षा के महत्व को समझने का आग्रह करता हूँ। उन्होंने कहा कि अवसरों के विस्तार को शिक्षा के परिणाम और मानकों पर समझौता नहीं करना चाहिए।

सिंह ने कहा कि हमारा ध्यान सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का तब तक पूर्ण विकास नहीं हो सकता, जब तक कि हाशिए पर पड़े समाज के वर्ग विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार न बने। शिक्षा को इस लक्ष्य को हासिल करने में योगदान करना चाहिए।

शिक्षा के लोकतांत्रीकरण की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक अभिनव भारत में समग्रता और उत्कृष्टता दोनों ही होना चाहिए और इन दोनों को दो अलग तथा विपरीत लक्ष्यों के रूप में देखना गलत है।
और भी
कथाओं में है कोसी के विनाश का उल्लेख
कल्पनाशील होते हैं आइसक्रीम खाने वाले
आ अब लौट चलें...
भाजपा का अगप के साथ गठजोड़
संप्रग सरकार ने जनता को छला-करात
आपात स्थिति में उतरा सोनिया का विमान