मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > कल्पनाशील होते हैं आइसक्रीम खाने वाले
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कल्पनाशील होते हैं आइसक्रीम खाने वाले
कॉफी पीने वाले लोग कहते हैं कि यह सोचने की क्षमता बढ़ा देती है। बुद्धिजीवी जहाँ इसे अपना पसंदीदा पेय मानते हैं वहीं आइसक्रीम को बच्चों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कॉफी और आइसक्रीम दोनों को मिलाकर उसका लुत्फ उठाने वाले लोग कल्पनाशील होते हैं।

बीते कुछ वर्ष से कॉफी, आइसक्रीम डे हर वर्ष 6 सितंबर को मनाया जाता है। आइसक्रीम को अमेरिका का गेट डेजर्ट कहा जाता है। वैसे इसकी शुरुआत भी अमेरिका से ही हुई थी।

कॉफी और उसे पीने वाले लोगों के स्वभाव को लेकर कई शोध हुए हैं, लेकिन एक शोध कॉफी आइसक्रीम खाने वालों को लेकर भी हुआ है। यह शोध कहता है कि ठंडी कॉफी पीने वाले लोग शांत स्वभाव के होते हैं।

वहीं इसे आइसक्रीम के साथ पसंद करने वाले लोग कल्पनाशील होते हैं और आक्रामक नहीं होते। कॉफी, आइसक्रीम स्वास्थ्यकर है या नहीं, इसे लेकर सवाल उठते रहे हैं। एक कोन कॉफी और दो स्कूप आइसक्रीम में 400 से 820 कैलोरी, 20 ग्राम वसा और 75 मिलीग्राम तक कैफिन हो सकता है।

वर्ष 2003 में जब इसे लेकर ज्यादा बहस होने लगी तो अंतरराष्ट्रीय आइसक्रीम संगठन को यह बयान जारी करना पड़ा कि कॉफी आइसक्रीम को लोग इसके जायके के कारण पसंद करते हैं। संगठन ने कहा कि इस कारोबार से जुड़े समूह कम वसायुक्त आइसक्रीम बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं।

आइसक्रीम में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए इसमें ओमेगा 3 तत्व डालने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि अच्छे जायके के साथ ही यह स्वास्थ्यकर भी हो। आइसक्रीम में मैचियोटो, रिस्ट्रेटी, कैपुचीनो और कैफे लैटि जैसे जायके पसंद किए जाते हैं।
और भी
आ अब लौट चलें...
भाजपा का अगप के साथ गठजोड़
संप्रग सरकार ने जनता को छला-करात
आपात स्थिति में उतरा सोनिया का विमान
देश में शीघ्र खुलेंगे 20 आईआईटी
बदल गया शिक्षक दिवस मनाने का तरीका