मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > देश में शीघ्र खुलेंगे 20 आईआईटी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देश में शीघ्र खुलेंगे 20 आईआईटी
सूचना प्रौद्योगिकी के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने देश में 20 नए आईआईटी संस्थान खोलने का फैसला किया है। इसमें उन राज्यों को वरीयता दी जाएगी, जहाँ संस्थान नहीं हैं।

केन्द्रीय सूचना संचार प्रौद्योगिकी विकास समिति के उपाध्यक्ष राजीव गाँधी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अमेठी के निदेशक डॉ. मुरलीधर तिवारी ने बताया नौ सितंबर को दिल्ली में हो रही केंद्रीय समिति की बैठक में संस्थान की स्थापना के लिए स्थान तय किए जाएँगे।

उन्होंने बताया सूचना संचार प्रौद्योगिकी के जरिए देश के गाँवों की तस्वीर बदली जा सकती है। कृषि उत्पादन बढ़ाने और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रौद्योगिकी से व्यापक सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कहा देश के ज्यादातर इलाके टेक्नालॉजी के अभाव में बहुत पिछड़े हुए हैं, जिसे सरकार ने महसूस किया और शीघ्र ही 20 आईआईटी संस्थान स्थापित करने जा रही है।

उन्होंने बताया सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विद्युत लाइनों से इन्टरनेट चलाने तथा खानों में जहरीली गैस के रिसाव के बारे में एक घंटे पहले पता लग जाने की टेक्नालॉजी विकसित कर ली गई है, जिससे खानों मे काम करने वाले मजदूरों को जहरीली गैसों से होने वाले हादसों से बचाया जा सकेगा।
और भी
बदल गया शिक्षक दिवस मनाने का तरीका
मनमोहनसिंह इस्‍तीफा दें-भाजपा
पश्चिमी देशों को गरीब मानती थीं मदर टेरेसा
उड़ीसा की स्थिति पर केन्द्र की नजर
बुश की चिट्‍ठी से भारत में बवाल
'हरी पुत्तर' का ऑडियो रिलीज को तैयार