मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > भारत में बनेगा चलता-फिरता संग्रहालय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत में बनेगा चलता-फिरता संग्रहालय
फिल्म निर्माता कुलदीप सिन्हा ने कहा है कि देश में वर्ष 2010 तक चलते-फिरते प्रतिरूपों वाला अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय बनेगा।

सिन्हा ने बताया कि संग्रहालय मुबई में 25 एकड़ क्षेत्र में बनेगा और इसके निर्माण कार्य में 45 करोड़ रुपए की लागत आएगी। लंदन और न्यूयार्क के बाद विश्व में इसका तीसरा स्थान होगा। संग्रहालय में मल्टीपलेक्स, हस्तकला कृतियों के लिए परिसर और थिएटर होंगे।

उन्होंने बताया कि इस समय स्वतंत्रता सैनानियों पर आधारित 18 फिल्में बनाई जा रही हैं। फिल्म विभाग विभिन्न विषयों पर अब तक लगभग आठ हजार फिल्में बना चुका है। उन्होंने बताया कि राज्यों की राजधानियों में भी फिल्म अनुसंधान केन्द्र और फिल्मों के कंप्यूटरीकरण की योजना है।
और भी
बाढ़ से बिहार में तबाही, 48 की मौत
बीएमडब्ल्यू मामले में अपना फैसला सुरक्षित
मच्छर प्रजनन पाए जाने पर चालान
विस्फोट की सीबीआई जाँच हो-जायसवाल
साइबर कानून में बदलाव की वकालत
एम्‍स को क्‍लीन चिट की संभावना