मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > बाढ़ से बिहार में तबाही, 48 की मौत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बाढ़ से बिहार में तबाही, 48 की मौत
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से मदद माँगी
PTIPTI
उत्तर बिहार में कोसी और बूढी गंडक सहित सभी प्रमुख नदियों में उफान के कारण पिछले एक सप्ताह से बाढ़ की स्थिति अभूतपूर्व रूप से भयावह बनी हुई है।

कोसी नदी रौद्र रूप धारण कर पश्चिम से पूर्व की ओर 120 किलोमीटर खिसक गई है। यह 13 किलोमीटर की चौड़ाई में लगभग 100 किलोमीटर तक द्रुत गति से तबाही मचाते हुए बह रही है।

इस क्षेत्र के 417 गाँव के करीब 40 लाख लोग इस भयानक आपदा की चपेट में हैं। आधिकारिक स्तर पर अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है और अनेक लापता है। कोसी नदी ने लगभग 300 वर्षों के बाद फिर से अपनी पुरानी राह पकड़ ली है और इसमें आए उफान के कारण राज्य के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

राहत की बात यह है कि इन जिलों से भारी बारिश की खबर नहीं है, लेकिन कोसी, बूढी गंडक, महानंदा, कमला, बालान और गंडक सभी नदियाँ बाँध टूटने के कारण नेपाल के निचले हिस्सों से भारी मात्रा में पानी आने से उफान पर हैं। गंगा भी कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बाढ़ से अब तक 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग पाँच लाख लोग बेघर हो गए हैं। इन लोगों ने विभिन्न स्थानों पर शिविर आदि में शरण ले रखी है। पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सुपौल और भागलपुर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

बाढ़ के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में मधेपुरा में 15, सुपौल में 9, भागलपुर में 6, पश्चिम चंपारण में 4 और समस्तीपुर तथा पूर्णिया में 3-3 लोग मारे गए हैं।

इस बीच भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से बिहार में बाढ़ की भीषण स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने और राहत बचाव का काम तेज करने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय जनता दल और लोकजनशक्ति पार्टी ने भी प्रधानमंत्री से इसे राष्ट्रीय आपदा करार देने और सेना से मदद पहुँचाने का आग्रह किया है।

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से मदद माँगी : बाढ़ की चपेट में आए उत्तर बिहार के जिलों में राहत और बचाव कार्य चलाने में सहायता करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नई दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से भेंट करेंगे और उन्हें प्रभावित इलाकों की स्थिति से अवगत कराकर समुचित सहायता का अनुरोध करेंगे।
और भी
बीएमडब्ल्यू मामले में अपना फैसला सुरक्षित
मच्छर प्रजनन पाए जाने पर चालान
विस्फोट की सीबीआई जाँच हो-जायसवाल
साइबर कानून में बदलाव की वकालत
एम्‍स को क्‍लीन चिट की संभावना
पाक के साथ संघर्ष विराम जरूरी-एंटनी