मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > विस्फोट की सीबीआई जाँच हो-जायसवाल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विस्फोट की सीबीआई जाँच हो-जायसवाल
गृह मंत्रालय ने उत्तरप्रदेश में कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बम बनाए जाते वक्त मारे जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार को मामले की सीबीआई से जाँच कराए जाने का सुझाव दिया है।

केन्द्र ने कहा है कि जाँच से इस मामले से जुड़ी बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो सकेगा। गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को इस आशय का पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि समाचारों के अनुसार बम बनाते वक्त राजीव मिश्रा तथा भूपिंदरसिंह नामक दो व्यक्ति मारे गए तथा वहाँ सात बम बरामद किए गए। अच्छा हो प्रदेश की मुख्यमंत्री मामले की जाँच सीबीआई से करवाए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार ये लोग बजरंग दल के सदस्य बताए जाते है।

ऐसा लगता है कि वे लोग सांप्रदायिक सौहार्द समाप्त करने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम विस्फोट करने की साजिश कर रहे थे।
यह पूछे जाने पर कि क्या केन्द्र सरकार बजरंग दल पर पाबंदी लगाने की सोच रही है। उन्होंने कहा किसी भी संगठन पर पाबंदी राज्य सरकार की सिफारिशों तथा उनके द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर ही लगाई जाती है।
और भी
साइबर कानून में बदलाव की वकालत
एम्‍स को क्‍लीन चिट की संभावना
पाक के साथ संघर्ष विराम जरूरी-एंटनी
राजस्थान को एक और पर्यटन अवॉर्ड
पाक गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मी घायल
लीक से हटकर कार्रवाई जरूरी-भारत