मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > साइबर कानून में बदलाव की वकालत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
साइबर कानून में बदलाव की वकालत
आतंकवाद के प्रचार-प्रसार में सोशल नेटवर्किंग साइट और इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए विधि विशेषज्ञों ने संसद के आगामी सत्र में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम संशोधन विधेयक पारित करवाने की जोरदार माँग की है।

गौरतलब है कि साइबर कानून को मजबूत बनाने के लिए इस संशोधन विधेयक पर संसद की स्थायी समिति के सुझाव सरकार को मिल चुके हैं। साइबर विशेषज्ञों ने विधेयक में कुछ नए उपबंध शामिल करने की सिफारिश की है। इनमें इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के लिए उपभोक्ता की पुख्ता जानकारी और वाई-फाई जैसे कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिये ई-मेल की हैकिंग रोकने के प्रावधान किए जाने की बात की है।

बेंगलुरु और अहमदाबाद विस्फोटों को अंजाम देने की वारदात में अमेरिकी नागरिक केन हेवुड के ई-मेल के प्रयोग गिरफ्तार आतंकवादियों के पास लैपटॉप होने, काफी आतंकवादियों के आईटी पेशेवर होने तथा आतंकी संगठनों द्वारा वेबसाइट हैक करने की घटनाओं के बीच विशेषज्ञों ने यह आग्रह किया है।
और भी
पाक के साथ संघर्ष विराम जरूरी-एंटनी
राजस्थान को एक और पर्यटन अवॉर्ड
पाक गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मी घायल
लीक से हटकर कार्रवाई जरूरी-भारत
परमाणु अस्त्रों की कमान थलसेना के जनरल को
उल्फा मुख्यधारा में शामिल हो-मनमोहन