मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > पाक के साथ संघर्ष विराम जरूरी-एंटनी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक के साथ संघर्ष विराम जरूरी-एंटनी
सीमा पार से होने वाली गोलीबारी में पाकिस्तान के दोबारा लिप्त होने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की एक और कोशिश करने की घटनाओं को रक्षा मंत्री एके एंटनी ने चिंता का विषय करार दिया और कहा कि संघर्ष विराम की स्थिति बरकरार रखी जानी चाहिए।

एंटनी ने कहा कि सीमा पर गोलीबारी और घुसपैठ की कोशिशें चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल इन वारदातों को रोकने के लिए अपने बेहतर प्रयास कर रहे हैं। मोटे तौर पर वे स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। हमारे बल सीमा पर किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

पुंछ में भारतीय सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर पाकिस्तान की ओर से आज हुई गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए। इस वर्ष जनवरी से यह संघर्ष विराम का 30वाँ उल्लंघन है। इस वर्ष सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते मार्च से जुलाई के बीच ऐसी 130 घटनाएँ हुई हैं।

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि हालांकि गत दो महीनों में पाकिस्तानी बलों की ओर से संघर्ष विराम का 20 से भी ज्यादा बार उल्लंघन हुआ है और घुसपैठ की कोशिशों में भी इजाफा हुआ है लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक इन कोशिशों को नाकाम किया है।

पाकिस्तान के लगातार उल्लंघन के बाद भी नवंबर 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते की प्रासंगिकता से जुड़े सवाल पर एंटनी ने कहा हर गर्मियों में इस तरह की घटनाएँ पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और आंतकवादियों की घुसपैठ होती हैं। इस वर्ष सीमा पार से गोलीबारी की घटनाएं ज्यादा हुई हैं।

लेकिन इसके ये मायने नहीं हैं कि पूरी सीमा अशांत है। अब भी मुझे यह लगता है कि हमें संघर्ष विराम की स्थिति बनाये रखनी होगी।
और भी
राजस्थान को एक और पर्यटन अवॉर्ड
बाड़ काटकर आतंकी भारतीय सीमा में घुसे
लीक से हटकर कार्रवाई जरूरी-भारत
परमाणु अस्त्रों की कमान थलसेना के जनरल को
उल्फा मुख्यधारा में शामिल हो-मनमोहन
सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र से जवाब माँगा