भारत ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए संयुक्त प्रयास तथा सुरक्षा की चुनौती का सामना करने के लिए लीक से अलग हटकर कार्रवाई जरूरी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने कजाकिस्तान की राजधानी अलमाटी में एशियाई देशों के संगठन कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरनेशनल एंड कॉन्फिडेन्स बिल्डिंग मेजर्स की मंत्री स्तरीय तीन दिवसीय बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अभी आतंकवाद एशिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है और इसे किसी भी तरीके से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों को आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट होकर संयुक्त प्रयास करना चाहिए तथा लीक से हटकर कार्रवाई करना चाहिए।
|