मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > निखरा-निखरा सा नजर आएगा ताज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
निखरा-निखरा सा नजर आएगा ताज
प्रेम का प्रतीक ताजमहल अब जल्द ही नए रूप में अपनी सुंदरता बिखेरेगा, क्योंकि इसके सफेद संगमरमर की सफाई का काम शीघ्र ही पूरा होने वाला है। इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण कर रहा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) तथा इसकी बाहरी दीवारों एवं गुंबदों की सफाई कार्य अगले कुछ महीनों में पूरा कर लेगा। ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है।

एएसआई की महानिदेशक अंशु वैश ने बताया ताजमहल की सफाई का कार्य जारी है, लेकिन बारिश के मौसम के कारण सफाई कार्य को रोकना पड़ा। उन्होंने कहा मानसून के खत्म होते ही हम लोग इस कार्य को अगले कुछ महीनों में पूरा कर लेंगे।

मुगल शासक शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज की याद में 17वीं सदी में ताजमहल का निर्माण करवाया था। सफेद संगमरमर से निर्मित ताजमहल वायु प्रदूषण और पुराना हो जाने से पीला पड़ गया।

अंशु ने कहा ताजमहल की सफाई का कार्य पूरा होने के बाद यह स्मारक एक नए रूप में दिखाई देगा। ताजमहल की बाहरी दीवार और गुंबद पर यातायात उद्योगों और जीवाश्म ईंधन जलाने के कारण उत्पन्न होने वाले धुएँ के कारण धूल जम गई थी।

अंशु ने बताया एएसआई ने इसकी सफाई के लिए मिट्टी के लेप से उपचार की विधि अपनाई, जो वास्तुकला के इस अद्भुद नमूने के संरक्षण का सर्वाधिक बेहतर उपाय थी। उपचार के लिए पाकिस्तान के मुल्तान तथा उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों में पाई जाने वाली चिकनी मिट्टी चुनी गई।

अंशु के अनुसार ताजमहल को देखने के लिए हर दिन करीब 8 हजार से 10 हजार दर्शक यहाँ पहुँचते हैं। ताजमहल के आसपास की हरियाली के लिए आगरा नगर निगम ने अवैध निर्माण गिरा कर सफाई अभियान शुरू किया है। एएसआई की योजना यहाँ एक पर्यटन केंद्र स्थापित करने की है, ताकि आगंतुकों को इस प्रसिद्ध इमारत के इतिहास की जानकारी मिल सके।

अंशु ने बताया पर्यटन केंद्र पर्यटकों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें हर सुविधा मुहैया कराएगा। इस केंद्र में एक विजिटर्स इंटरप्रिटेशन सेंटर भी होगा, जो विदेशी पर्यटकों के लिए मददगार होगा।
और भी
सरकार जल्द सुलझाए भूमि विवाद-माकपा
आतंक के खिलाफ हो एकल एजेंसी-कलाम
सांसदों को रिश्वत का आरोप सिद्ध करें बर्धन
चंद्रमा अभियान अक्टूबर या दिसंबर में
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है रामसेतु
श्‍ाहनाई सम्राट को मयस्‍सर नहीं 'मकबरा'