मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > आतंक के खिलाफ हो एकल एजेंसी-कलाम
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आतंक के खिलाफ हो एकल एजेंसी-कलाम
देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए राष्ट्रीय अभियान की वकालत करते हुए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने खुफिया सूचना एकत्र करने और पहुँचाने के लिए एकल एजेंसी गठित करने का सुझाव दिया है।

कलाम ने कहा अलगाववाद विकृत मानसिकता का परिणाम है, जिससे केवल विध्वंस ही होता है। कलाम सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) एपी महेश्वरी द्वारा लिखी गई पुस्तक 'द फोल्ड ऑफ इमरजेंसी' का विमोचन कर रहे थे।

उन्होंने कहा अच्छी मानसिकता वाले लोगों के एकजुट होने की सख्त जरूरत है। यह सुझाव आतंकवाद के खात्मे के लिए त्रिस्तरीय रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत खुफिया सूचनाओं को एकत्र करने व उसे पहुँचाने के लिए एकल टास्क फोर्स का गठन जरूरी है।

उन्होंने कहा लोग अधिक सतर्क रहकर सरकार की मदद कर सकते हैं। यह केवल सरकार के वश की बात नहीं है, बल्कि आम लोगों को भी आतंकी संगठनों को मुँहतोड़ जवाब देना चाहिए।

कलाम ने कहा इस दिशा में तीसरी सबसे महत्वपूर्ण बात सीमा से लगे गाँवों में गरीबी को दूर करना तथा वहाँ के निवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है।
और भी
सांसदों को रिश्वत का आरोप सिद्ध करें बर्धन
चंद्रमा अभियान अक्टूबर या दिसंबर में
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है रामसेतु
श्‍ाहनाई सम्राट को मयस्‍सर नहीं 'मकबरा'
संकट से गुजर रही है सद्भावना-मनमोहन
सद्भावना दिवस पर राजीव गाँधी को याद किया