मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सांसदों को रिश्वत का आरोप सिद्ध करें बर्धन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सांसदों को रिश्वत का आरोप सिद्ध करें बर्धन
'नोट के बदले वोट' मामले में संसदीय समिति ने कहा
विश्वास प्रस्ताव के दौरान कथित 'नोट के बदले वोट' कांड की जाँच कर रही संसदीय समिति ने भाकपा नेता एबी बर्धन से अपने उस आरोप को सिद्ध करने को कहा है, जिसमें उन्होंने कहा था सरकार के पक्ष में मतदान के लिए सांसदों को 25-25 करोड़ रुपए बतौर रिश्वत दिए गए।

कांग्रेस सांसद वी. किशोरचंद्र देव की अध्यक्षता वाली लोकसभा की इस विशेष समिति ने भाकपा के वरिष्ठ नेता से कहा है कि वे अपने इस आरोप की पुष्टि करने वाली सूचनाओं को समिति को सौपें।

देव ने बताया समिति ने उसके समक्ष उपस्थित भाजपा के दो सांसदों तथा टेलीविजन चैनल के प्रतिनिधियों की रिकॉर्डिंग के आधार पर बर्धन से उनके आरोपों के प्रमाण देने को कहा है।

राजनीतिक दलों द्वारा विश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विरोध में मत जुटाने के प्रयासों के बीच बर्धन ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग सांसदों की खरीद-फरोख्त में लगा है। उनका आरोप था कि सांसदों को 25-25 करोड़ रुपए में खरीदा जा रहा है।

इस बीच साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग का काम पूरा कर चुके इस सात सदस्यीय पैनल की अगली बैठक 27 अगस्त को होगी। इस बैठक में समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है समिति 29 अगस्त को रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंप देगी।
और भी
चंद्रमा अभियान अक्टूबर या दिसंबर में
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है रामसेतु
श्‍ाहनाई सम्राट को मयस्‍सर नहीं 'मकबरा'
देश में बंद का मिलाजुला असर
सद्भावना दिवस पर राजीव गाँधी को याद किया
सिमी से पाबंदी हटाने के निर्देश को चुनौती