मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > चंद्रमा अभियान अक्टूबर या दिसंबर में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चंद्रमा अभियान अक्टूबर या दिसंबर में
भारत का महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान इस साल अक्टूबर के अंत या दिसंबर के आरंभ में होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एवं शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन ने बताया अंतरिक्षयान तैयार कर लिया गया है और उसे जाँच की एक श्रृंखला से गुजारा जा रहा है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड साइंसेज बेंगलुरु के निदेशक एवं राज्यसभा सदस्य कस्तूरीरंगन ने कहा उम्मीद की जा रही है कि मानवरहित अभियान अक्टूबर के अंत या दिसंबर के आरंभ में संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कल रात यहाँ चंद्र अभियान पर एक पुस्तक विमोचन के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा चंद्रयान दो साल तक चाँद की परिक्रमा करेगा।
और भी
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है रामसेतु
श्‍ाहनाई सम्राट को मयस्‍सर नहीं 'मकबरा'
देश में बंद का मिलाजुला असर
सद्भावना दिवस पर राजीव गाँधी को याद किया
सिमी से पाबंदी हटाने के निर्देश को चुनौती
राहुल चाहते थे पिता राजनीति छोड़ दें