मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है रामसेतु
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है रामसेतु
अखिल भारतीय स्वदेशी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामसेतु विश्व धरोहर अभियान समिति के मुख्य संयोजक राजेश पॉडवाल ने राम सेतु को विश्व धरोहर बताते हुए कहा कि यह सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।

पॉडवाल ने जिले के रोसड़ा में रामसेतु विश्व धरोहर रथयात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से देशवासियों को रामसेतु के महत्व के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागृत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक धरोहर होने के साथ रामसेतु सामरिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह देश के दक्षिण क्षेत्रों की रक्षा सुनामी जैसे प्राकृतिक आपदाओं से करता है।

स्वदेशी संघ ने कहा कि रामसेतु को विश्व धरोहर घोषित करने से यह आध्यात्मिक पयर्टन के अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र के रूप में विकसित हो सकता है एवं वैज्ञानिकों, इतिहासकारों और पुरातत्वविदों को नई खोज करने पर बल मिलेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार अमेर‍िका के दबाव में आकर रामसेतु को तोड़ना चाहती है, ताकि थोरियम का भंडार हिन्द महासागर में विलीन हो जाए।
और भी
श्‍ाहनाई सम्राट को मयस्‍सर नहीं 'मकबरा'
देश में बंद का मिलाजुला असर
सद्भावना दिवस पर राजीव गाँधी को याद किया
सिमी से पाबंदी हटाने के निर्देश को चुनौती
राहुल चाहते थे पिता राजनीति छोड़ दें
रॉ अधिकारी यौन उत्पीड़न की शिकार