मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > संकट से गुजर रही है सद्भावना-मनमोहन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संकट से गुजर रही है सद्भावना-मनमोहन
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ भूमि मुद्दे पर हिंसा भड़कने की प्रधानमंत्री ने बुधवार को परोक्ष चर्चा की। उन्होंने कहा देश में सद्भावना की परंपरा को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। विखंडनकारी शक्तियाँ इस दिशा में काम कर रही हैं।

राजीव गाँधी सद्भावना पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर सिंह ने कहा देश को फिर उन शक्तियों से मुकाबला करना पड़ रहा है, जो घृणा और वैमनस्य फैला रहे हैं। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
और भी
सद्भावना दिवस पर राजीव गाँधी को याद किया
सिमी से पाबंदी हटाने के निर्देश को चुनौती
राहुल चाहते थे पिता राजनीति छोड़ दें
रॉ अधिकारी यौन उत्पीड़न की शिकार
भाजपा आंदोलन से दूर रहे-अमरनाथ समिति
मानवाधिकार आयोग को नोटिस