मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > सद्भावना दिवस पर राजीव गाँधी को याद किया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सद्भावना दिवस पर राजीव गाँधी को याद किया
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह समेत सहित संपूर्ण राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 64वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय गाँधी की पत्नी एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, पुत्र राहुल गाँधी, पुत्री प्रियंका वाडेरा, दामाद रॉबर्ट वाडेरा और उनकी नवासी एवं नवासे ने पूर्व प्रधानमंत्री के समाधि स्थल (वीरभूमि) जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर समाधि स्थल पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री शिवराज पाटिल, मुरली देवड़ा सुशीलकुमार शिंदे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वर्गीय गाँधी की जयंती को सद्भावना दिवस और अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
और भी
सिमी से पाबंदी हटाने के निर्देश को चुनौती
राहुल चाहते थे पिता राजनीति छोड़ दें
रॉ अधिकारी यौन उत्पीड़न की शिकार
भाजपा आंदोलन से दूर रहे-अमरनाथ समिति
मानवाधिकार आयोग को नोटिस
तब दुनिया ही बदल गई शौकत की