मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > रॉ अधिकारी यौन उत्पीड़न की शिकार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रॉ अधिकारी यौन उत्पीड़न की शिकार
प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने आत्महत्या की कोशिश
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की एक महिला अधिकारी ने कथित रूप से मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस नाटकीय घटना से देश की खुफिया एजेंसी फिर लोगों की निगाहों में आ गई है।

अधिकारी की पहचान निशा भाटिया के रूप में की गई है। वे गुड़गाँव में रॉ के प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ हैं। महिला ने इस कदम के लिए उसके अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न को जिम्मेदार ठहराया।

निशा आज दोपहर पीएमओ पहुँची और वहाँ पदस्थ एक अधिकारी से मिलने की इच्छा जाहिर की, पर उसे प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके बाद उसने रायसिना हिल्स स्थित उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में कार्यालय के सामने कथित तौर पर चूहे मारने की दवा खा ली।

महिला को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। निशा रॉ की प्रशिक्षण इकाई में निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

अनाम अधिकारियों द्वारा यौन शोषण किए जाने की निशा की शिकायत पर सरकार ने पहले ही जाँच शुरू करवा दी है। रॉ में प्रतिनियुक्त एक संयुक्त सचिव यौन शोषण के मुख्य आरोपों का सामना कर रहे हैं।

रॉ पहले भी गलत कारणों से सुर्खियों में आ चुका है। वर्ष 2004 में रॉ के सचिव स्तर के अधिकारी रबिंद्रसिंह अमेरिका भाग गए थे। इसके बाद पूर्व अधिकारी मेजर जरनल वीकेसिंह ने एजेंसी पर भ्रष्टाचार संबंधी कई आरोप लगाए थे।
और भी
भाजपा आंदोलन से दूर रहे-अमरनाथ समिति
मानवाधिकार आयोग को नोटिस
तब दुनिया ही बदल गई शौकत की
एकता कपूर ने स्टार से नाता तोड़ा
भाजपा ने दिया चुनाव आयोग को सुझाव
अमेरिका की यात्रा पर जाएँगे एंटनी