मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > भाजपा ने दिया चुनाव आयोग को सुझाव
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भाजपा ने दिया चुनाव आयोग को सुझाव
भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलकर चुनाव आचार संहिता को नए सिरे से तैयार करने का सुझाव दिया और साथ ही कहा कि आतंकवादी संगठन का पक्ष लेने वाले राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द करने के मुद्दे पर आयोग को विचार करना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और कुछ सुझाव दिए।

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने करीब 1 घंटे की इस मुलाकात के बाद बताया कि परिसीमन के बाद फोटो युक्त मतदाता सूचियाँ और मतदाता फोटो पहचान पत्र तैयार करने का काम और पोलिंग बूथ आदि से संबंधित प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर सहित 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव एवं कुछ स्थानों पर उपचुनाव कराने के बारे में भी आयोग की तैयारियाँ चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने इन तमाम मुद्दों पर चर्चा की और माँग की कि मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के काम के लिए समय बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न रह जाए और कोई भी योग्‍य मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाए। साथ ही मतदाता सूचियों में रह गई त्रुटियों को भी दूर किया जाना चाहिए।
और भी
अमेरिकी यात्रा पर जाएँगे एंटनी
भारतीय आम का लुत्फ ले सकेंगे ऑस्ट्रेलियाई
पूजास्थलों, श्‍मशानों में मोबाइल पर रोक लगे
कश्मीर में 1989 जैसे हालात-गृहसचिव
गिरीश कर्नाड वर्ल्ड थिएटर के राजदूत
संसदीय समिति की कुलकर्णी, सक्सेना से पूछताछ