मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > अमेरिका की यात्रा पर जाएँगे एंटनी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिका की यात्रा पर जाएँगे एंटनी
वाम दबाव के कारण ठंडे बस्ते में पड़े तीन महत्वपूर्ण रक्षा सौदों को अंतिम रूप दिए जाने की खबरों के बीच रक्षामंत्री एके एंटनी अगले महीने के पहले सप्ताह में अपनी पहली अमेरिकी यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

रक्षा सूत्रों के अनुसार एंटनी एक उच्चाधिकार प्राप्त प्रतिनिधिमंडल के साथ 7 से 10 सितम्बर तक अमेरिका की यात्रा पर जाएँगे। इस प्रतिनिधिमंडल में रक्षा सचिव विजय सिंह भी होंगे, जो इस समय अमेर‍िका के साथ एंड यूजर समझौते की बारीकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

अमेरिका भारत के साथ अपने रक्षा उपकरणों की बिक्री के साथ ही एंड यूजर समझौता चाहता है। इस समझौते के अभाव में भारतीय नौसेना के लिए लम्बी दूरी के टोही विमानों पी-8 आई का सौदा अधर में लटका हुआ है।

लगभग इस यात्रा के आसपास ही अमेर‍िकी कांग्रेस में भारत के साथ हुए परमाणु समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा होगा।

अमेर‍िका में भारत के राजदूत रोनेन सेन ने पिछले महीने एंटनी से यहाँ मुलाकात की थी और समझा जाता है कि उसी दौरान रक्षामंत्री की अमेर‍िका यात्रा का ब्योरा तय किया गया।
और भी
भारतीय आम का लुत्फ ले सकेंगे ऑस्ट्रेलियाई
पूजास्थलों, श्‍मशानों में मोबाइल पर रोक लगे
कश्मीर में 1989 जैसे हालात-गृहसचिव
गिरीश कर्नाड वर्ल्ड थिएटर के राजदूत
संसदीय समिति की कुलकर्णी, सक्सेना से पूछताछ
भारत की नजर पाक के भविष्य पर