मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय > कश्मीर में 1989 जैसे हालात-गृहसचिव
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर में 1989 जैसे हालात-गृहसचिव
श्रीनगर में अलगाववादियों द्वारा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने प्रदर्शन तथा भारत विरोधी ज्ञापन दिए जाने को हल्केपन से लेते हुए केन्द्र ने सोमवार को कहा प्रशासन द्वारा स्थिति को प्रभावी तरह से संभाले जाने की ही वजह से ही यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से गुजर गया और कहीं किसी प्रकार की कोई हिंसा नहीं हुई।

गृहसचिव मधुकर गुप्ता ने यहाँ कहा यह कहना कतई सही नहीं होगा कि कश्मीर में स्थिति फिर से 1989 के आतंकवाद जैसी हो गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार वहाँ शांति तथा स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा इन अलगाववादियों को इसलिए आगे बढ़ने से नहीं रोका गया, क्योंकि राज्य प्रशासन नहीं चाहता था कि ये लोग स्थिति का फायदा उठा कर कोई गड़ीबड़ी करें और हिंसा फैलाएँ।
और भी
गिरीश कर्नाड वर्ल्ड थिएटर के राजदूत
संसदीय समिति की कुलकर्णी, सक्सेना से पूछताछ
भारत की नजर पाक के भविष्य पर
भाजपा निकालेगी एक और रथयात्रा!
सुप्रीम कोर्ट की मीडिया को नसीहत
राष्ट्रपति ने दी नवरोज की शुभकामनाएँ