हर नवोदित कलाकार में मुझे अपना अक्स नजर आता है। परिवार, प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री की दुआओं से ही मैं वापस लौटा हूँ। यह कहना है ख्यात अभिनेता धर्मेंद्र का।
अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'चमकू' के म्यूजिक एल्बम की लाँचिंग पर मंगलवार को 'हि-मैन' ने कहा अपने बैनर 'विजेता फिल्म्स' के तले बनने वाली दो फिल्मों में भी वे नजर आएँगे। इनमें से एक में बॉबी और दूसरे में दोनों भाई हैं।
विजेता फिल्म्स में सिर्फ देओल परिवार ही काम करेगा या फिर नवोदितों को भी अवसर दिया जाएगा? धर्मेंद्र ने कहा कि नवोदितों में वे स्वयं को देखते हैं। उनकी कंपनी ने अमृतासिंह, ट्विंकल खन्ना, इम्तियाज अली तथा राजकुमार संतोषी जैसी नई प्रतिभाओं को अवसर दिया था।
'चमकू' के बारे में धर्मेंद्र ने बताया यह एक लड़के की कहानी है, जिसके परिवार की हत्या हो जाती है। इसका निर्देशन कबीर कौशिक ने किया है। बॉबी और प्रियंका ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म 22 अगस्त को रिलीज होगी।
|