मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेरे लिए वोट मायने नहीं रखता-राहुल  Search similar articles
भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु करार को देश के विकास के दीर्घावधि हितों और ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी ने कहा है कि परमाणु करार को आगे बढ़ाया जाएगा, चाहे अगले चुनाव में पार्टी पराजित ही क्यों न हो जाएँ।

उन्होंने कहा मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, अगर हम अगले चुनाव में पराजित हो जाएँ। भारत में अल्पकालिक फायदे के बारे में काफी कुछ कहा-सुना जा चुका है, लेकिन यह करार लम्बी अवधि के फायदे के लिए है। भारत के भविष्य के बारे में है। राहुल ने कहा हम करार की दिशा में आगे बढ़ेंगे, क्योंकि यह साहस पर आधारित है।

सांसद राहुल गाँधी एनएसयूआई की आंध्रप्रदेश इकाई द्वारा 123 समझौते विषय पर आयोजित सम्मेलन में छात्रों और शिक्षाविदों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा मैं राजनीति में इसलिए हूँ, क्योंकि मैं देश के दीर्घावधि फायदे के बारे में सोचता हूँ। मेरे लिए वोट मायने नहीं रखता है।
और भी
गृहमंत्री पाटिल ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
मुलायम ने की मनमोहन से मुलाकात
भाकपा की बैठक तीन अगस्त से
पूर्व मंत्री जाफर शरीफ पर चलेगा मुकदमा
कमजोर कानून, नाकाम खुफिया तंत्र-आडवाणी
चारों ओर अफरा-तफरी थी...