समाजवादी पार्टी महासचिव अमरसिंह ने पार्टी प्रमुख मुलायमसिंह यादव के साथ शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान बातचीत में कुछ भी असामान्य नहीं है।
सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद हम औपचारिक तौर पर पहली बार मिल रहे थे और हमने उन्हें बधाई दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार में शामिल होने के मुद्दे पर पार्टी में एक राय नहीं है?
सिंह ने कहा पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सपा के कुछ सांसद विद्रोह कर रहे हैं और अब मीडिया कहता है कि पार्टी में गुटबाजी है। उन्होंने सरकार में शामिल होने से जुड़ी किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया।
|