मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चारों ओर अफरा-तफरी थी...  Search similar articles
गुजरात के अहमदाबाद शहर में करीब एक दर्जन से ज्यादा सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद घटनास्थल पर खून के धब्बों के साथ बस साइकिलों, मोटर साइकिलों और ऑटो के परखचे उड़े अवशेष दिखाई दे रहे थे।

जिन इलाकों में विस्फोट हुए वहाँ अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने जीवन की रक्षा के लिए भागते-दौड़ते दिखे, जिससे इन इलाकों में लगभग भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

एक शव सड़क पर पड़ा था, जिसे पुलिस द्वारा जल्दी से हटाए जाने का का इंतजार था। यह मौके पर ही मारा गया था और पुलिस तमाशबीनों और वाहनों को हटाने की कोशिश कर रही थी।

एक सड़क के बीचोबीच राज्य सरकार की एक सीएनजी बस पड़ी थी, जिसके परखचे उड़ गए थे, क्योंकि एक विस्फोट इसमें हुआ था।

बस का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो गया था। हालाँकि आश्चर्य की बात यह थी कि सीएनजी टैंक सलामत था और ज्यादातर सीटें यथावत थीं। बस के भीतर और इसकी सीढ़ियों के निकट खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे।

हिन्दुओं के साथ-साथ मुसलमानों को घायलों को एम्बुलेंसों की तरफ ले जाते देखा गया। सिविल अस्पताल के बाहर का दृश्य किसी दंगे के बाद जैसा था, जहाँ लोगों की भीड़ जमा थी जबकि साइरन बजाती एम्बुलेंस उनके बीच से निकल रही थी।

शहर के वाशिंदे उदित ने कहा कि मणिनगर (मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र) के आसपास के इलाके में भारी ट्रैफिक जाम है, जहाँ एक विस्फोट हुआ। फॉरेंसिक कर्मचारियों को भी विस्फोट स्थलों पर देखा गया, जबकि पुलिसकर्मी घेरा बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे।

चिकित्साकर्मियों ने दर्जनों घायल लोगों को अस्पताल भेजा। आवासीय क्षेत्रों और बाजारों में विस्फोटों के बाद फुटपाथ पर खून के छींटे बिखरे पड़े थे। बापूनगर में विस्फोट से एक बस के शीशे बिखर गए और इसकी छत आधी नष्ट हो गई। मणिनगर में विस्फोट स्थल के पास एक काले रंग की मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था में मिली।

सुरक्षा बलों ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को सील कर दिया और हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी। कुछ घंटों के लिए मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया और लैंडलाइन नेटवर्क जाम हो गया, क्योंकि विस्फोटों के बारे में सतर्क करने के लिए लोगों ने परिवारों और दोस्तों को फोन करना शुरू कर दिया।

प्रभावित क्षेत्रों से लोग पुलिस के अवरोधों को लाँघते भागते दिखे। उनमें से कुछ रो रहे थे और अन्य घायल थे। उनके जूतों से सड़कों पर खून के निशान पड़ रहे थे। पुलिसकर्मी विश्लेषण के लिए क्रूड बमों के अवशेष और मलबा एकत्र करते दिखे।

तलाशी चौकियों पर यातायात जाम था, क्योंकि पुलिस ने वाहनों की जाँच-पड़ताल के लिए अवरोध खड़े कर दिए थे। शहर की सड़कों पर तनाव दिख रहा था, क्योंकि विस्फोट बेंगलुरु में नौ धमाकों के एक दिन बाद हुए हैं, जिनमें दो लोग मारे गए और 12 घायल हो गए थे।
और भी
धोनी संग सेट करा दे बाबा...
भारत लौटेंगी तसलीमा नसरीन
स्पीकर ने भाजपा की योजना पर पानी फेरा
हरकिशन सुरजीत की हालत नाजुक
मायावती मामले की सुनवाई टली
बागी के घर हमला करने वाले हिरासत में