मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्पीकर ने भाजपा की योजना पर पानी फेरा  Search similar articles
लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने भाजपा नेताओं की योजना पर पानी फेर दिया। 22 जुलाई को लोकसभा में भाजपा सांसदों द्वारा नोटों की गड्डियाँ लहराने के पीछे उद्देश्य यह था कि विश्वास प्रस्ताव पर मतदान स्थगित करा दिया जाए। चटर्जी ने लालकृष्ण आडवाणी को बता दिया था कि विश्वास प्रस्ताव पर मतदान को किसी भी सूरत में टाला नहीं जाएगा।

भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि लोकसभा में नोटों की गड्डियाँ लहराने की घटना के तुरंत बाद आईबीएन-सीएनएन टीवी चैनल वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाएगा और स्पीकर पर इतना दबाव बढ़ जाएगा कि वे मतदान स्थगित कर देंगे। भाजपा नेताओं को तब निराशा हाथ लगी, जब चैनल ने कह दिया कि स्टोरी प्रसारित करने लायक नहीं है।

सांसदों ने शिकायत सौंपी : शुक्रवार को भाजपा के तीनों सांसदों ने अपनी लिखित शिकायत लोकसभा सचिवालय को सौंप दी। शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर व्यस्त रहने की वजह से लोकसभा स्पीकर लिखित शिकायत को नहीं देख पाए। शनिवार को चटर्जी अगले कदम के बारे में निर्णय लेंगे।
और भी
हरकिशन सुरजीत की हालत नाजुक
मायावती मामले की सुनवाई टली
बागी के घर हमला करने वाले हिरासत में
असली स्रोत वाल्मीकि रामायण-धर्माचार्य
आतंकी तंत्र का पर्दाफाश करने में केन्द्र नाकाम
विस्फोटों के बाद राज्यों में हाई अलर्ट