माकपा के पूर्व महासचिव हरकिशनसिंह सुरजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में कृत्रिम श्वास पर रखा गया है।
मेट्रो अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. पुरषोत्तम लाल ने बताया कि सात जुलाई को सुरजीत को निर्जलीकरण के कारण मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में विगत दिनों में कुछ सुधार हुआ लेकिन दो दिनों से अचानक उनकी तबीयत बिगड गई तथा उन्हें कृत्रिम श्वास प्रणाली पर रखा गया है।
सांसद वृंदा कारात सहित कई कम्युनिस्ट नेता शनिवार को माकपा नेता से मिलने मेट्रो अस्पताल पहुँचे।
|