मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आतंकी तंत्र का पर्दाफाश करने में केन्द्र नाकाम  Search similar articles
वामदलों ने आज बेंगलुरु में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों की निंदा करते हुए केंद्र पर आतंकी तंत्र का पता लगाने और कुछ माह पहले जयपुर में हुए धमाकों के लिए जिम्मेदार लोगों का पर्दाफाश करने में असफल रहने का आरोप लगाया।

पार्टी पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि जयपुर धमाकों के बाद एक बार फिर इस बात की पुष्टि हो गई है कि आतंकवादी समूह सक्रिय हैं। यह चिंता का विषय है कि इन हादसों के लिए जिम्मेदार लोगों और उनके तंत्र का पर्दाफाश करने में केंद्र अभी तक असफल रहा है।

बेंगलुरु धमाकों की निंदा करते हुए इसमें कहा गया है यही वह उचित समय है जब गुप्तचर और सुरक्षा एजेंसियों को इसके लिए जिम्मेदार अपराधियों का पता लगा लेना चाहिए। कपा सचिवालय ने भी एक पृथक बयान में बम धमाकों की कड़ी आलोचना की है।
और भी
विस्फोटों के बाद राज्यों में हाई अलर्ट
बम विस्फोट कायरतापूर्ण करतूत-सोनिया
आडवाणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
रामसेतु पर कांग्रेस का दोहरा मानदंड-शंकराचार्य
राहुल बोस की 'द जापानी वाइफ'
नरेंद्र को अयोग्य घोषित करें-टीआरएस