देश में हुए कुछ बड़े बम विस्फोटों का ब्योरा इस प्रकार है- 13 मई, 2008 : जयपुर में 12 मिनट के अंदर आठ श्रृंखलाबद्ध विस्फोट। 65 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल। जनवरी, 2008 : रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर में आतंकी हमले में आठ लोग मारे गए। अक्टूबर, 2007 : राजस्थान में रमजान के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह के अंदर विस्फोट। दो लोगों की मौत। अगस्त, 2007 : हैदराबाद में आतंकी हमला, 30 की मौत और 60 लोग घायल। मई, 2007 : हैदराबाद की मक्का मस्जिद में बम विस्फोट, 11 लोग मारे गए। 19 फरवरी, 2007 : दिल्ली-अटारी लिंक एक्सप्रेस में विस्फोट, 66 लोगों की मौत। मृतकों में अधिकांश पाकिस्तानी थे। 8 सितंबर, 2006 : मालेगांव में शब-ए-बारात के मौके पर दोहरे बम विस्फोट में 30 लोग मारे गए, 100 घायल। 11 जुलाई, 2006 : मुंबई की उपनगरीय रेलगाड़ियों पर श्रृंखलाबद्ध विस्फोट में करीब 200 लोग मरे। 700 से अधिक घायल। 7 मार्च, 2006 : वाराणसी के संकट मोचन मंदिर व छावनी रेलवे स्टेशन सहित दो स्थानों पर सिलसिलेबार बम विस्फोट 20 मरे। अक्टूबर, 2005 : दीपावली के एक दिन पहले नई दिल्ली में तीन जगह बम विस्फोट हुए। 62 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।
|