मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोमनाथ ने अनुशासन का उल्लंघन किया  Search similar articles
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो सदस्य और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के राज्य सचिव विमान बसु ने बुधवार को कहा कि सोमनाथ चटर्जी का लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से इनकार पार्टी अनुशासन का उल्लंघन था।

बसु ने कहा वे भारतीय संविधान के अनुसार चल रहे हैं, लेकिन पार्टी के अनुसार नहीं। पार्टी संविधान में ऐसे मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा एक कम्युनिस्ट पार्टी का संविधान सभी सदस्यों पर बाध्यकारी है और सभी को इसका कड़ाई से पालन करना होता है।

उन्होंने कहा जब पार्टी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन से समर्थन वापस ले लिया तो पार्टी का प्रत्येक सदस्य पार्टी की नीति के अनुसार ही चलने को बाध्य है। चटर्जी ने कहा था कि वे विश्वास मत पर मतदान के बाद इस्तीफा दे देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
और भी
विशेषाधिकार हनन के नोटिस देगी सपा
अमरनाथ बोर्ड की जमीन के लिए आत्महत्या
मनमोहन को कॉरपोरेट घरानों से मोह
लिबड़ा पर कार्रवाई करेगा अकाली दल
आर्थिक सुधार में तेजी आएगी-चिदंबरम
पंचवर्षीय योजना में शिक्षा पर जोर