मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विशेषाधिकार हनन के नोटिस देगी सपा  Search similar articles
मामला वोट के बदले नोट देने के आरोप का
वोट के बदले नोट का आरोप लगाए जाने के कारण नाराज समाजवादी पार्टी तीन भाजपा सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस देगी।

सपा नेता मोहनसिंह ने बताया उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सूचित किया है कि उनकी पार्टी संसद की छवि धूमिल करने के लिए भाजपा सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस देगी।

लोकसभा में मंगलवार को भाजपा के तीन सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, महावीर भगोरे और अशोक अर्गल ने आरोप लगाया था कि सपा सांसद रेवती रमणसिंह और सपा महासचिव अमरसिंह ने उनके साथ सौदा किया और विश्वास मत पर मतदान में हिस्सा नहीं लेने पर उन्हें नकद धन दिया। लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कहा वोट के बदले धन मामले के सिलसिले में उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

इस बारे में कोई कदम उठाए जाने के बारे में पूछने पर चटर्जी ने कहा कोई भी कदम उठाए जाने से पहले प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। इस सिलसिले में मेरे पास अभी तक कुछ भी औपचारिक शिकायत नहीं आया है।

चटर्जी ने कहा मेरे पास अभी तक कोई टेप भी नहीं आया है। इसे आने दीजिए। मैं देखूँगा। लोकसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को सदन में कहा था कि रिश्वत का आरोप साबित होने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
और भी
अमरनाथ बोर्ड की जमीन के लिए आत्महत्या
मनमोहन को कॉरपोरेट घरानों से मोह
लिबड़ा पर कार्रवाई करेगा अकाली दल
आर्थिक सुधार में तेजी आएगी-चिदंबरम
पंचवर्षीय योजना में शिक्षा पर जोर
माकपा को प्रधानमंत्री की भाषा पर आपत्ति