मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमरनाथ बोर्ड की जमीन के लिए आत्महत्या  Search similar articles
अमरनाथ यात्रा बोर्ड को दी गई वन भूमि वापस लिए जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार के रूप में की गई है।

श्री अमरनाथ संघर्ष समिति के संयोजक लीलाकरण शर्मा ने कहा तालातिल्लनिवासकुलदीप परेड ग्राउंड पर दोपहर करीब सवा बजे धार्मिक कविता पढ़ते अचेत हो गया। उसे राजकीय चिकित्सा कॉलेज के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है बोर्ड को आवंटित भूमि वापस लिए जाने के बाद करीब महीनेभर तक चले विरोध में यह पहली आत्महत्या है।

समिति ने विरोध प्रदर्शन के पहले चरण के दौरान 30 जून से नौ दिनों तक जम्मू बंद किया तथा 30 से अधिक राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को मिलाकर विरोध प्रकट किया। कुमार की मौत के बाद समिति के कार्यकर्ता उसका शव परेड ग्राउंड ले गए। मौत का समाचार फैलते ही इलाके में दुकानें बंद हो गईं।
और भी
मनमोहन को कॉरपोरेट घरानों से मोह
लिबड़ा पर कार्रवाई करेगा अकाली दल
आर्थिक सुधार में तेजी आएगी-चिदंबरम
पंचवर्षीय योजना में शिक्षा पर जोर
माकपा को प्रधानमंत्री की भाषा पर आपत्ति
सांसद अर्गल के परिवार की सुरक्षा बढ़ी