मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लिबड़ा पर कार्रवाई करेगा अकाली दल  Search similar articles
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल ने बुधवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल संसद में मतदान में भाग नहीं लेने वाले पार्टी सांसद सुखदेवसिंह लिबड़ा के विरुद्ध कार्रवाई करेगा।

बादल ने यहाँ कहा कि यह वास्तव में अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है। लिबड़ा ने पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया तथा उनके विरुद्ध पार्टी की संवैधानिक व्यवस्थाओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विश्वास मत में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की जीत को लेकर बादल ने कहा यह सब कथित तौर पर पैसे के बल पर हुआ। उन्होंने कहा संप्रग बेशक जीत गया है, लेकिन लोकतंत्र की हार हुई है।

बादल ने कहा संप्रग और इसके घटक दलों ने जीत के लिए पैसे के बल पर जोड़-तोड़ न की होती तो उसकी हार निश्चित थी।
और भी
आर्थिक सुधार में तेजी आएगी-चिदंबरम
पंचवर्षीय योजना में शिक्षा पर जोर
माकपा को प्रधानमंत्री की भाषा पर आपत्ति
सांसद अर्गल के परिवार की सुरक्षा बढ़ी
अच्छा हुआ सरकार जीत गई-सांसद राठौड़
सोमनाथ चटर्जी माकपा से निलंबित