मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पंचवर्षीय योजना में शिक्षा पर जोर  Search similar articles
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुनसिंह ने कहा है कि देश में शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए 11वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत काफी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। यह योजना तभी सफल हो सकती है, जब राज्यों में समन्वय हो और राशि का सही उपयोग हो।

यहाँ उच्चतर एवं तकनीकी शिक्षा पर राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सिंह ने कहा कि केंद्र द्वारा शिक्षा के विकास के लिए उपलब्ध कराई गई, राशि का सही समय पर उचित रूप से उपयोग किया जाना चाहिए। शिक्षा योजना के विस्तार का सही अर्थों में लाभ तभी मिल सकता है, जब वह समान और गुणवत्तापूर्ण हो। इसके लिए सामाजिक न्याय भी बहुत ही जरूरी है।

सिंह ने कहा 11वीं पंचवर्षीय योजना एक महात्वाकांक्षी योजना है और इसमें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह की विशेष रुचि को ध्यान में रखते हुए वित्तीय सहायता में भारी बढ़ोतरी की गई है। इससे शिक्षा क्षेत्र को भारी लाभ मिल सकता है, लेकिन यह तभी मिल सकता है, जब शिक्षा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यक्रम सही समय पर लागू किए जाएँ।

उन्होंने कहा 11वीं पंचवर्षीय योजना में उच्चतर और तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए दी जाने वाली राशि में नौ गुना वृद्धि की गई है। इस सम्मेलन में देश के करीबन सभी राज्यों के शिक्षामंत्री और शिक्षा सचिव आदि भाग ले रहे हैं।
और भी
माकपा को प्रधानमंत्री की भाषा पर आपत्ति
सांसद अर्गल के परिवार की सुरक्षा बढ़ी
अच्छा हुआ सरकार जीत गई-सांसद राठौड़
सोमनाथ चटर्जी को माकपा से निकाला
भाजपा ने आठ सांसदों का निकाला
यूएनपीए चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान