मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सांसद अर्गल के परिवार की सुरक्षा बढ़ी  Search similar articles
कांग्रेस ने लगाया जिले को कलंकित करने का आरोप
केन्द्र की यूपीए सरकार को बचाने और गिराने की जद्दोजहद के बीच मुरैना के भाजपा सांसद अशोक अर्गल द्वारा कथित रूप में सदन से अनुपस्थित रहने के लिए दिए गए एक करोड़ रुपए के भांडाफोड़ के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सांसद के इस कथित खरीद-फरोख्त ड्रामे को कांग्रेस ने जहाँ भाजपा की साजिश बताया है, वहीं भाजपा ने इसे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों ने सांसद के खिलाफ जिले को कलंकित करने का आरोप लगाकर जनआंदोलन चलाने का ऐलान किया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवानसिंह तोमर ने कहा कि सांसद अशोक अर्गल द्वारा यह सब स्वयं षडयंत्र रचकर फर्जी कहानी तैयार कर संसद की गरिमा को तार-तार किया गया। अर्गल के पिता छबिराम अर्गल ने भी अपने संसदीय कार्यकाल के वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की सरकार के विश्वास मत के दौरान साढे़ चार लाख रुपए की रिश्वत बतौर वोट देने के एवज में पेशकश का आरोप जड़ा था। यह अर्गल परिवार की फितरत रही है।
और भी
अच्छा हुआ सरकार जीत गई-सांसद राठौड़
सोमनाथ चटर्जी को माकपा से निकाला
भाजपा ने आठ सांसदों का निकाला
यूएनपीए चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान
परमाणु ऊर्जा कानून बदलेगा
पाँच घंटे में लिखा था भाषण-राहुल