विश्वास मत के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी का भाषण भले ही शोर-गुल में दब गया हो, लेकिन इसे लिखने में उन्हें पूरे पाँच घंटे लगे। राहुल ने बताया कि सोमवार को तुगलक रोड स्थित आवास पर उन्होंने इसे तैयार किया। वे टीवी पर लोकसभा में चल रही बहस देखते हुए अपना भाषण लिख रहे थे।
'कलावती' गलती से : राहुल ने अपने भाषण के दौरान बार-बार विदर्भ दौरे पर मिली मायावती के मिलते जुलते नाम वाली महिला 'कलावती' का उल्लेख करने पर अपनी गलती मानी है। उनका कहना है कि 'कभी-कभी गलती हो जाती है।'
बहन को खोजते रहे : राहुल गाँधी भाषण के बाद संसद के गलियारों में अपनी बहन प्रियंका को खोजते रहे। उन्हें पता चला कि प्रियंका और उनके पति राबर्ट वाड्रा अध्यक्ष गैलरी में हैं, तो राहुल ने एक पत्रकार से पूछा कि यह गैलरी किधर है। बाद में उनके सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि प्रियंका निकल चुकी हैं और सीढ़ियों पर होंगी।राहुल तेजी से वहाँ पहुँचे लेकिन प्रियंका जा चुकी थीं। राहुल को उनसे फोन पर ही बात कर संतुष्ट होना पड़ा।
|