अमेरिका ने मनमोहनसिंह सरकार द्वारा संसद में विश्वास मत पाने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि अब दोनों देश परमाणु करार को शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे।
भारत में अमेरिका के राजदूत डेविड मलफोर्ड मंगलवार रात जारी एक बयान में कहा कि अमेरिका भारतीय संसद में दोनों देशों के बीच होने वाले परमाणु करार के प्रति समर्थन का स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि अब हम भारत के साथ आईएईए, एनएसजी और अमेरिकी कांग्रेस में इस करार को शीघ्र मंजूरी दिलाने के लिए मिलकर काम करेंगे। गौरतलब है कि आईएईए एक अगस्त को भारत अमेरिका परमाणु करार के सेफगार्ड मसले पर विचार करेगा।
आईएईए से हरी झंडी मिलने के बाद यह समझौता 45 सदस्यों वाले एनएसजी में जाएगा और अंत में अमेरिकी कांग्रेस में मंजूरी के लिए जाएगा।
|