लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा न देकर अपनी पार्टी की अवज्ञा करने वाले सोमनाथ चटर्जी ने मंगलवार रात भी पद छोड़ने या न छोड़ने पर संशय बरकरार रखा और कहा कि जब समय आएगा तो तब वह निर्णय ले लेंगे।
संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वह आज (22 जुलाई) पद छोड़ेंगे तो सोमनाथ ने कहा क्या आप चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूँ। खबर थी कि विश्वास मत की कार्यवाही पूरी होने के बाद सोमनाथ पद से इस्तीफा दे देंगे।
इस दिन के महत्व पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि 22 जुलाई का क्या करेगा। दिन की शुरुआत में जब उनसे पद छोड़ने के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने दोबारा प्रश्न किया था कि क्या मैंने माह या साल कहा।
|