मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फिल्मों के अलावा भी जीवन है-शमिता  Search similar articles
बॉलीवुड में करियर की गाड़ी के आगे न बढ़ने के बावजूद भी अभिनेत्री शमिता शेट्टी जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाए हुए है। उनका कहना है कि फिल्मों के अलावा भी उनका जीवन है।

शमिता ने बताया मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूँ और फिल्मों के प्रति बहुत उत्साही भी, लेकिन पर फिल्मी करियर के अलावा भी मेरा जीवन है। फिल्मों के अलावा जीवन का दूसरा पहलू भी है। शमिता ने कहा पारिवारिक जीवन के अलावा वे योग और चित्रकला से भी जुड़ी हुई हैं।

शमिता इस बात से इत्तेफाक नहीं रखतीं कि उनकी अधिक सफल बहन शिल्पा शेट्टी के साए में रहने के कारण वे इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पा रही हैं। शमिता कहती हैं कि शिल्पा केवल एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि उनकी बड़ी बहन भी हैं और वे उनकी सफलता से बेहद खुश हैं।

घर में बराबर का दर्जा : वे कहती हैं कि शिल्पा और उनके बीच तुलना करने की कोई बात नहीं है। दोनों को ही घर पर अभिभावक समान महत्व देते हैं। शमिता ने बताया फिलहाल वे शिल्पा के घरेलू फिल्म के प्री प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। यह फिल्म नवंबर में प्रदर्शित होगी।

मानसिक मजबूती जरूरी : उन्होंने बताया फिलहाल वे किसी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं, क्योंकि जो प्रस्ताव उनके पास आ रहे हैं, वे अच्छे नहीं हैंशमिता का कहना है फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने के लिए मानसिक रूप से सुदृढ़ होना बेहद जरूरी है।
और भी
कांग्रेस के साथ अब भी मतभेद-अमर
एटमी करार होकर रहेगा-दासमुंशी
भारत की स्वतंत्र विदेशी नीति खतरे में-करात
ईपीएफ ब्याज दरों पर फैसला टला
आडवाणी बुश से ज्यादा खतरनाक-सपा
वरना माफ नहीं करेगा इतिहास