मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरकार को वामदलों की चेतावनी  Search similar articles
परमाणु समझौते की बिसात पर सरकार की चतुर चाल से मात खा चुके वाम दलों ने सरकार को आखिरी समय सीमा दी कि वह 7 जुलाई तक साफ बता दे कि वह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में निगरानी समझौता करने जा रही है या नहीं?

चारों वामपंथी दलों की बैठक के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश करात ने यह भी घोषणा की कि वे 14 जुलाई से परमाणु समझौते, महँगाई और सरकार की दूसरी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।

करात ने कहा कि उन्होंने विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखा है और उनसे जानना चाहा है कि आखिर सरकार की मंशा क्या है? उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न मंत्रियों की कई घोषणाएँ परमाणु समझौते के संदर्भ में सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार से 7 जुलाई तक सरकार से जानना चाहा है कि सरकार आईएईए में निगरानी समझौते की मंजूरी के लिए जा रही है या नहीं?

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह जी-8 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान जा रहे हैं, जहाँ उनकी अमेरि‍की राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से मुलाकात होनी है। इतना ही नहीं 7 जुलाई को ही आईएईए के गवर्नर बोर्ड की बैठक भी होने जा रही है।
और भी
ट्रांसपोर्टरों की देशव्यापी हड़ताल समाप्त
करार पर सपा ने कलाम की राय ली
भारत ने किया शक्ति प्रयोग का विरोध
गैस पाइपलाइन पर समझौते की उम्मीद
संप्रग सरकार स्थिर रहेगी-कांग्रेस
कश्मीर में स्थिति काबू में-सेना प्रमुख