मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ट्रांसपोर्टरों की देशव्यापी हड़ताल समाप्त  Search similar articles
सरकार से समझौते के बाद ट्रांसपोर्टरों ने अपनी देशव्यापी हड़ताल समाप्त कर दी है। ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधियों और सरकार के बीच लंबी बातचीत के बाद एक समझौता हुआ, जिसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार से हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया।

ट्रांसपोर्टर टोल टैक्स और सर्विस टैक्स की वापसी, डीजल उपकर खत्म करने और सामान्य डीजल की उपलब्धता की माँग को लेकर गत दो जुलाई से देशव्यापी हड़ताल पर चले गए थे, जिससे माल ढुलाई प्रभावित हुई थी।

ट्रांसपोर्ट संघों एवं संगठनों के नेताओं के अनुसार सरकार ने उनकी अधिकतर माँगें मान ली है। सरकार ने व्यापारियों की टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरें वापस लेने सामान्य डीजल सभी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराने और ट्रांसपोर्ट एजेंटों की सर्विस टैक्स विसंगतियों को दूर करने की सभी माँगें करीब-करीब मान ली है।

मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के चेयरमैन गुरिंदरपालसिंह ने बताया कि सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच सभी मुद्दों पर समझौता हो गया है। इस पर सरकार की तरफ से राजस्व सचिव पीवी भिडे और परिवहन सचिव ब्रह्मदत्त तथा ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की तरफ से चरणसिंह लोहाडा ने हस्ताक्षर किए। उनके मुताबिक दो दिन तक चली ट्रांसपोटरों की हड़ताल से 4 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान ही सकारात्मक संकेत मिलने के बाद रात से ही माल ढुलाई का काम शुरू कर दिया गया था।
और भी
भारत ने किया शक्ति प्रयोग का विरोध
गैस पाइपलाइन पर समझौते की उम्मीद
संप्रग सरकार स्थिर रहेगी-कांग्रेस
कश्मीर में स्थिति काबू में-सेना प्रमुख
डोगरा एम्स के नए निदेशक
आठ फीसदी रह सकती है विकास दर