मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत ने किया शक्ति प्रयोग का विरोध  Search similar articles
भारत और मिस्र ने पश्चिम एशिया में शांति प्रक्रिया को तेज करने पर जोर देते हुए इस क्षेत्र में हिंसा और बल प्रयोग का विरोध किया है।

विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी ने तीन दिवसीय मिस्र यात्रा में वहाँ के नेताओं से विचार-विमर्श किया तथा फिलिस्तीन की जनता के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया। मुखर्जी ने राष्ट्रपति होस्नी मुबारक और विदेशमंत्री अहमद अकुलकईत से द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और खाद्य पदार्थो के मूल्यों में बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते हुए सुधारात्मक उपाय करने पर जोर दिया, ताकि विकासशील और गरीब देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर नहीं पड़े।

मुखर्जी ने अरब लीग के महासचिव अमरमूसा से भी विचार-विमर्श किया।
और भी
गैस पाइपलाइन पर समझौता की उम्मीद
संप्रग सरकार स्थिर रहेगी-कांग्रेस
कश्मीर में स्थिति काबू में-सेना प्रमुख
डोगरा एम्स के नए निदेशक
आठ फीसदी रह सकती है विकास दर
सीबीआई ने माँगा महिलाओं का ब्योरा