योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलुवालिया ने बुधवार को कहा कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना अल्पावधि की महत्वपूर्ण चुनौती है तथा चालू वित्तवर्ष में आर्थिक विकास दर आठ प्रतिशत रह सकती है।
उन्होंने यहाँ इग्नू के एक समारोह में कहा अगर ठीक से सब कुछ किया गया तो यह हमारे 11 वीं पंचवर्षीय योजना के नौ प्रतिशत के विकास लक्ष्य को प्रभावित नहीं करेगा।
हो सकता है कि वर्ष 2008-09 में विकास थोड़ा कम हो और चालू वित्तवर्ष में विकास दर करीब आठ प्रतिशत ही रह सकती है। पिछले वर्ष अर्थव्यवस्था की विकास दर नौ प्रतिशत थी।
|