मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सीबीआई ने माँगा महिलाओं का ब्योरा  Search similar articles
केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपए के किडनी घोटाला मामले में पिछले एक सप्ताह के दौरान यूनान में गिरफ्तार की गई महिलाओं के बारे में वहाँ के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट की माँग की है। इस मामले में डॉक्टर अमित कुमार मुख्य आरोपी है।

सीबीआई ने इस संबंध में एथेंस स्थित इंटरपोल के कार्यालय को अपना अनुरोध भेजा है। अनुरोध-पत्र में किडनी मामले में शामिल होने के आरोप में वहाँ गिरफ्तार महिलाओं के बारे में विस्तृत ब्योरे की माँग की गई है, क्योंकि मामला मूल रूप से भारत से जुड़ा है।

यूनानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाँच महीने की जाँच के बाद पुलिस ने पाया कि एक यूनानी महिला डॉक्टर और दो अन्य महिलाएँ किडनी घोटाले में शामिल हैं। तीनों को 25 जून को गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि ये अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा थी।

वे किडनी रोगियों की खोज करती थीं और उन्हें अवैध तरीके से किडनी प्रत्यारोपण के लिए भारत भेजती थीं। इसके अलावा एक अन्य यूनानी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

उसे 30 जून को जेल भेज दिया गया। उस पर भारत में चलने वाले एक अवैध क्लिनिक के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप है। यूनानी पुलिस के मुताबिक अवैध सर्जरी से उसके 10 लोगों की मौत हो गई है।
और भी
समलैंगिक अधिकारों पर सुनवाई टली
'करार से भारतीय हितों नुकसान नहीं'
भाजपा का लालू यादव पर पलटवार
यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
करार पर इंतजार का मतलब नहीं-भाकपा
पुनर्जन्म मिले तो एम्स आना चाहूँगा