भारत-अमेरिका परमाणु करार पर चिंताओं को दूर करने की सपा की माँग के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार रात कहा कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे देश के सामरिक कार्यक्रम या परमाणु परीक्षण करने के अधिकार से समझौता होता हो।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी की, जिसमें एक तरह से पूर्व में दिए गए आश्वासनों को दोहराया गया कि करार से भारत की परमाणु संप्रभुता कमतर नहीं होती या देश के हितों को कोई नुकसान नहीं पहुँचता।
सपा नेता अमरसिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन से मुलाकात की और इसमें करार पर पार्टी की चिंताओं से अवगत कराए जाने के कुछ देर बाद विज्ञप्ति जारी की गई।
परमाणु करार पर वाम दलों के समर्थन वापस लेने की धमकियों के मद्देनजर संसद में संप्रग का समर्थन करने के लिए सपा को मनाने के प्रयास चल रहे हैं।
|