भाकपा ने बुधवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार भारत-अमेरिका परमाणु करार पर कदम आगे बढ़ाने को तैयार है। ऐसे में वामपंथी दलों के लिए समर्थन वापसी को लेकर तब तक इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है जब तक कि सरकार की ओर से वास्तविक रूप से कोई कदम उठाया जाए।
भाकपा महासचिव एबी वर्धन ने कहा कि सभी चीजें इस ओर संकेत कर रही हैं सरकार ने परमाणु करार के मामले में कदम आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने परमाणु करार को लेकर कदम आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है।
वर्धन के अनुसार ऐसा जान पड़ता है कि प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने सभी को (कांग्रेस और संप्रग घटक दल) इस मामले में अपने विचारों से सहमत करा लिया है और उसी दिशा में एक-एक कदम बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि उस दिन जब सरकार आईएएई के पास जाएगी का इंतजार करने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि वाम दलों का इस बारे में स्पष्ट नजरिया यूएनपीए की कल होने वाली बैठक के बाद सामने आएगा।
|