मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संप्रग का नरम रवैया जिम्मेदार-भाजपा  Search Icon
भाजपा ने आज जयपुर में आतंकवादी विस्फोटों में कई लोगों के मारे जाने और अनेक अन्य के घायल होने की घटना की निंदा करते हुए इसके लिए लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के आतंकवाद के प्रति नरम रवैया को जिम्मेदार ठहराया।

भाजपा प्रमुख राजनाथसिंह ने कहा कि जयपुर में हुए बम विस्फोट पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा देश के हिन्दीभाषी और भीतरी क्षेत्रों में अपनी गतिविधियाँ बढ़ाने का संकेत देते हैं।

हमलों की भर्त्सना करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र को ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ऐसे आतंकवादी हमले एक कमजोर प्रधानमंत्री और कायर गृहमंत्री की सरकार की कमजोर नीतियों का परिणाम हैं।
और भी
प्रधानमंत्री ने विस्फोट की निंदा की
एम्स में मरीजों के भोजन में गडबड़
मनमोहन की चीन को मदद की पेशकश
अमिताभ की रामदास को नसीहत
कुंजम हत्याकांड : शर्मा की अपील मंजूर
'नेनो' की टक्कर के लिए 'यूएलसी'