मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मनमोहन की चीन को मदद की पेशकश  Search Icon
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने चीन में आए भीषण भूकंप में हजारों लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पड़ोसी देश को भारत की ओर से मदद की पेशकश की है।

सिंह ने चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ को लिखे पत्र में कहा कि इस कठिन घड़ी में जिस तरह की भी सहायता की जरूरत हो भारत उसे करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि चीनी भाइयों की दुख की इस घड़ी में भारत की जनता पूरी तरह से उनके साथ है। उन्होंने विश्वास जताया कि चीन की जनता इस प्राकृतिक आपदा से उपजी त्रासदी से उबरने में सफल होगी।

खबरों के अनुसार चीन के ‍सिचुआन प्रांत में जबरदस्त भूकंप में 11000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।
और भी
अमिताभ की रामदास को नसीहत
कुंजम हत्याकांड : शर्मा की अपील मंजूर
'नेनो' की टक्कर के लिए 'यूएलसी'
मैं चापलूस नहीं हूँ-अर्जुन
इंदिरा की विरासत से असहज हैं सोनिया
कश्मीर मुद्दे पर हो त्रिपक्षीय बात-यासीन