मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'नेनो' की टक्कर के लिए 'यूएलसी'  
टाटा की लखटकिया कार को टक्कर देने के लिए दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने 2011 तक 'रैनो निसान' के साथ छोटी कार बाजार में उतारने का फैसला किया है। कार की कीमत 2 हजार 500 डॉलर है। इसका कोड नाम है 'यूएलसी'।

टाटा की 'नेनो' इसी साल बाजार में आने वाली है। यह दुनिया की सबसे सस्ती कार होगी। इसकी कीमत भी 2 हजार 500 डॉलर यानी एक लाख रुपए से ही शुरू होगी।

बजाज ऑटो की ओर से कहा गया है कि छोटी कार के विनिर्माण के लिए प्रस्तावित संयुक्त उद्यम में उसकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

इसके अलावा फ्रांसीसी कार निर्माता 'रैनो' तथा जापान की 'निसान' 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेंगी।

कार का निर्माण कंपनी के महाराष्ट्र स्थित नए कारखाने में होगा। यह 2011 तक भारतीय बाजार में आएगी। इसका निर्यात भी किया जाएगा।

'बजाज' के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज और 'रैनो' तथा 'निसान' के प्रेसीडेंट एवं मुख्य कार्याधिकारी कार्लोस गोज्न ने घोषणा की कि वे छोटी कार के विकास निर्माण और विपणन के लिए संयुक्त उद्यम लगाएँगे।

बजाज ऑटो के उपाध्यक्ष (कारोबार विकास) एस. रविकुमार ने बताया हमने कारखाने के लिए 250 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पहले ही कर दिया है। इस कारखाने की आरंभिक क्षमता चार लाख इकाई सालाना होगी।

उन्होंने कहा इस कार के निर्यात की संभावनाएँ भी टटोली जाएँगी। हमारी प्राथमिकता भारत है। भारत की तरह दुनियाभर में अनेक और बाजार हैं। हम वहाँ भी संभावनाएँ तलाश सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 'रैनो' का भारत की 'महिंद्रा एंड महिंद्रा' के साथ भी संयुक्त उद्यम है, जो लोगान कार बनाती है। 'निसान' के 'अशोक लीलैंड' के साथ तीन संयुक्त उद्यम है।
और भी
मैं चापलूस नहीं हूँ-अर्जुन
इंदिरा की विरासत से असहज हैं सोनिया
कश्मीर मुद्दे पर हो त्रिपक्षीय बात-यासीन
शैवाल से बनाया जैव ईंधन
आधुनिक तकनीक पर तेजी से काम हो-मनमोहन
5.5 फीसदी हो सकती है मुद्रास्फिति