मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंदिरा की विरासत से असहज हैं सोनिया  
सरकार द्वारा परमाणु विरासत को तिलांजलि-भाजपा
भाजपा ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की विरासत के प्रति असहज होने और भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के निर्माण के साथ समझौता किए जाने का आरोप लगाया।

भाजपा ने कहा कि 34 साल पहले 11 मई को भारत के पहले परमाणु परीक्षण और दस साल पूर्व इसी तारीख को किए गए दूसरे परीक्षण की बरसियों की जिस तरह संप्रग सरकार ने अवहेलना की है उससे लगता है कि वह भारत की गौरवमयी परमाणु विरासत को तिलांजलि देना चाहती है।

पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 1974 में भारत ने जब पहला परमाणु परीक्षण किया था, तब इंदिरा गाँधी प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने कहा दोनों पोखरण परीक्षणों की बरसियों की घोर उपेक्षा किए जाने से स्पष्ट है कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह दोनों इंदिरा गाँधी की इस विरासत से सहज नहीं हैं।

प्रसाद ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि पहले वित्तमंत्री रहते और अब प्रधानमंत्री रहते उन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा धन की कमी से उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में परमाणु ऊर्जा विभाग का आवंटन 52 करोड़ 90 लाख डॉलर कम कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसा करके संप्रग सरकार देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के निर्माण के साथ गंभीर समझौता कर रही है।
और भी
कश्मीर मुद्दे पर हो त्रिपक्षीय बात-यासीन
शैवाल से बनाया जैव ईंधन
आधुनिक तकनीक पर तेजी से काम हो-मनमोहन
5.5 फीसदी हो सकती है मुद्रास्फिति
ओबीसी आरक्षण पर केन्द्र को नोटिस
उग्रवादियों के दो ठिकानों का भंडाफोड़