मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मनमोहनसिंह का मेदमेदेव को न्योता  
रूस के नए राष्ट्रपति डीए मेदवेदेव ने भारत यात्रा का प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

सिंह ने गुरुवार शाम टेलीफोन पर रूस के नए राष्ट्रपति डीए मेदवेदेव को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए उनको भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया। सूत्रों का कहना है कि रूस के नए राष्ट्रपति ने मनमोहन का आमंत्रण स्वीकार कर लिया।

दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच वर्तमान संबंधों पर संतोष व्यक्त किया और और आपसी सामरिक संबंध प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

एक अन्य संदेश में मनमोहन ने ब्लादिमीर पुतिन को रूस का प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के लिए बधाई दी और कहा कि उनके राष्ट्रपति काल में रूस ने प्रगति की।

मनमोहन ने पुतिन को भारत का महान मित्र बताते हुए कहा कि उन्होंने ही भारत और रूस के बीच सामरिक भागीदारी की नींव रखी।
और भी
डॉ. वेणुगोपाल ने फिर पद संभाला
बद्रीनाथ के कपाट खुले
गुरुदेव को 147वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
एक मिसाइल महिला का सपना साकार
दिले नादाँ तुझे हुआ क्या है...
वेणुगोपाल की जीत, पद बरकरार